कानपुर (हि.स.)। जनपद के ग्वालटोली थाना इलाके से पाक्सो एक्ट का अभियुक्त शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इस दौरान एडीजे 13 की कोर्ट में अर्जी देने के बाद वह आत्मसमर्पण करने से पूर्व फरार हो गया। मामले में ग्वालटोली थाना पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालटोली थाना इलाके में स्थित अस्पताल घाट निवासी शिव शंकर मिश्रा का बेटा तरुण मिश्रा पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज था। इस मामले में आज अभियुक्त तरुण एडीजे 13 कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। जहां अर्जी देने के बाद अभियुक्त अचानक पुलिस को देख फरार हो गया। कोर्ट से अचानक पाक्सो एक्ट के अभियुक्त फरार होने से हड़कम्प मच गया। इस सम्बंध में ग्वालटोली थाना पुलिस ने अभियुक्त को लेकर कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने मामला कोतवाली थाना का बताया है।
