जालौन (हि.स.)। बीती देर रात बारात में हो रही आतिशबाजी से कबाड़ की दो दुकानों में भीषण आग लग गई। दुकान में अचानक आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पूरा मामला उरई नगर के जेल रोड स्थित सरकार पैलेस का है। यहां पर बीती रात एक बारात गुजर रही थी, इस दौरान वहां पर आतिशबाजी का सिलसिला चल रहा था तभी पटाखों से उठी एक चिंगारी कबाड़ की दुकान में पहुंच गई। इसके बाद दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख वहां पर हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कबाड़ की दुकान का मालिक जहीद अख्तर भी मौके पर पहुंच गया। दुकानों में आग लगने से दुकानदार का भारी नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रही किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
विशाल/सियाराम
