Monday, March 16, 2026
Homeव्यापारआठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में 6 फीसदी रही

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में 6 फीसदी रही

नई दिल्ली (हि.स.)। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर आई है। देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों (आईसीआई) का उत्पादन वृद्धि दर इस साल फरवरी में 6 फीसदी रहा। यह पिछले साल के इसी महीने में 5.9 फीसदी वृद्धि के लगभग बराबर है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि फरवरी में आईसीआई की वृद्धि दर 6 फीसदी रही है, जबकि इस साल जनवरी महीने में 8.9 फीसदी की वृद्धि हुई थी। आठ बुनियादी उद्योगों में कच्चे तेल को छोड़कर बाकी सभी का उत्पादन बढ़ा है। कच्चे तेल का उत्पादन फरवरी में 4.9 फीसदी घटा है। आठ बुनियादी उद्योगों में वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल से लेकर फरवरी के दौरान 7.8 फीसदी रही है, जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में 11.1 फीसदी रही थी। आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल है। आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 40.27 फीसदी की हिस्सेदारी है।

प्रजेश शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular