वाराणसी(हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक राहगीर घायल हो गया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पक्की बाजार निवासी आटो चालक सलामुद्दीन (40) उर्फ बड़क पुत्र मैनुद्दीन वाहन लेकर अर्दली बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने आटो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बड़क और बुर्जुग राहगीर छट्ठू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को पांडेयपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आटो चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रीधर
