Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलआज लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना गौरवपूर्ण क्षण है : गुलाबो देवी

आज लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना गौरवपूर्ण क्षण है : गुलाबो देवी

अयोध्या (हि. स.)। भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल को 47 वर्ष पूरे होने पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान पुलिस की बर्बरता व तानाशाही को याद करने के बाद आज भी लोगो के मन में डर की झलक आ जाती है।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने व तानाशाही मानसिकता को हराने के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना गौरवपूर्ण क्षण है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, आदित्य मिश्रा व कमलाशंकर पाण्डेय को अंगवस्त्र भेंट करके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए सरकार के आपातकाल लागू करने के निर्णय का विरोध किया। तानाशाह सरकार के खिलाफ विपरीत परिस्थितियों भी आवाज उठायी। उनके योगदान के फलस्वरुप लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हुई। पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले इतिहास के रुप में दर्ज है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया आज भी लोगो के जेहन में है। लोकतंत्र सेनानियों ने तानाशाही सरकार के खिलाफ अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आपातकाल में उठने हर आवाज को सरकार बर्बरता पूर्वक दबाने का प्रयास करती थी। जेलों में बंद होने के बाद लोकतंत्र सेनानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। महानगर व जिले के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या महानगर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्दर कोरी, डा राकेश मणि त्रिपाठी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह आकाश मणि त्रिपाठी, आशा गौड़ रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में महानगर व जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular