Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरआज लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस भूल गयी है कि किस...

आज लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस भूल गयी है कि किस तरह 50 साल पहले उसने लोकतंत्र का घला घोंटा था

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला बलरामपुर।

आपातकाल (काला दिवस)-25 जून 1975 की बरसी पर आज विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत, भाजपा कार्यालय में इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का घला घोटने का जो प्रयास किया गया था उसके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मठशील लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के साथ में सम्मिलित होने वाले अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा को अंगवस्त्र एवं राम मंदिर चित्र भेंट करके सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित बंधुओ को सम्बोधित किया गया।इस मौके पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि
सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार ने सभी नागरिक अधिकारों को खत्म करके उसके खिलाफ उठ रही हर एक आवाज को दबाने के लिए उन्हें जबरन जेल में डाल दिया था। आज लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस भूल गयी है कि किस तरह 50 साल पहले उसने लोकतंत्र का घला घोंटा था ऐसे पार्टी के लोग आज देश की मासूम जनता के सामने संविधान के टूटने का झूठा षणयंत्र रचकर अपना भला करने में दिन रात जुटे हुए हैं।

कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित किए गए इस काले अध्याय को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular