Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यआज मंदिर निर्माण कार्य का खाका बनेगा,PM मोदी के सचिव रहे नृपेंद्र...

आज मंदिर निर्माण कार्य का खाका बनेगा,PM मोदी के सचिव रहे नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को एक अहम बैठक होने वाली है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव रहे और राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच गए हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसले होने हैं।इस दौरान नृपेंद्र मिश्र रामजन्मभूमि परिसर में नींव निर्माण स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। समिति का दावा है कि राम मंदिर 2024 से पहले पूरा हो जाएगा। मतलब साफ है कि अगले लोकसभा चुनाव में भी राम मंदिर मुद्दा होगा।

मंदिर के परकोटे का पत्थर भी तय होगा
बैठक दोपहर एक बजे अयोध्या के सर्किट हाउस में होगी। बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ निर्माण कंपनी L & T, टाटा कंसल्टेंसी के अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में मंदिर के परकोटे में कौन से पत्थर का प्रयोग होगा, इस पर भी मंथन होगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी सहित अन्य ट्रस्टी और आर्किटेक आशीष सोमपुरा भी मीटिंग में शामिल होंगे। इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर और पूर्व में स्थापित कार्यशाला का भी निरीक्षण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular