Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाआज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के निमित्त...

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के निमित्त एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।


गोंडा इस

जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/ प्रदेश उपाध्यक्ष /एमएलसी विजय बहादुर पाठक उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा की गई।
कार्यशाला में संचालन जिलामंत्री विनय शर्मा द्वारा किया गया।
शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पर्चन एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ।
शक्तिवन्दन अभियान में आए हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन सभी योजनाओं के केंद्र बिंदु में नारी शक्ति ही है। हमारी सरकार ने नारी शक्ति के सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु 33% आरक्षण देकर उनका गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
अपने जनपद के समस्त नारी शक्ति समूह एवं महिला प्रमुख वाले एनजीओ से संपर्क स्थापित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत हमारा पहला कार्यक्रम शक्ति संवाद कार्यक्रम होगा।
यह जिला स्तरीय कार्यक्रम आगामी 10 फरवरी को आयोजित करना है।
11 एवं 14 फरवरी में विधानसभा स्तर के शक्ति संवाद के कार्यक्रम किए जाएंगे।
22 फरवरी को जनपद के सभी मंडलों में देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव उद्बोधन शक्ति संवाद कार्यक्रम के निमित्त सुना जाएगा।
25 एवं 26 फरवरी को जनपद के एनजीओ के प्रमुख लोगों का एक जिला स्तर सम्मेलन होगा।
आज के कार्यशाला को जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा,अंजू सिंह खरवार, द्वारा संबोधित किया गया।
आज की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बीना राय राजभर, शक्ति वंदन अभियान की जिला टोली,शक्ति संवाद कार्यक्रम की विधानसभा टोली,
मंडल टोली उपस्थिति रही।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के निमित्त एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के निमित्त एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular