Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 190वें मन की बात विभिन्न स्थानों...

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 190वें मन की बात विभिन्न स्थानों पर सुनने का कार्य किया गया।

गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा आज गोंडा सदर विधानसभा के सिविल लाइन में बूथ संख्या 176 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा आज ए पी इंटर कॉलेज मनकापुर में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा मुझे ये देखकर भी अच्छा लगता है कि वोटर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्तर पर भी कई प्रयास हो रहे हैं। मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से अपने पहले टाइम वोटर को कहूंगा कि वो वोटर लिस्ट में अपना नाम जरुर जुड़वाएं।इसके बाद उन्होंने कहा कि आज देश पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी और फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जी को श्रद्दांजलि दे रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार भी ऐसे अनेकों देशवासियों को पद्म सम्मान दिया गया है, जिन्होंने जमीन से जुड़कर समाज में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम किया है। इन प्रेरणादायक लोगों की जीवन-यात्रा के बारे में जानने को लेकर देश-भर में बहुत उत्सुकता दिखी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा साथियो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम।
22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई गयी। इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो विकसित भारत के हमारे संकल्पों का भी बहुत बड़ा आधार है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को नवाबगंज में सुनने का कार्य किया गया।जनपद के सभी 33 मंडलों के 2263 बूथों पर आज मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
आज के मन की बात के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी जसवंत लाल सोनकर कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री विनय शर्मा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू अविनाश जयसवाल मनीष द्विवेदी अभिषेक दत्त त्रिपाठी श्यामसुंदर मौर्य विशाल अग्रवाल सिद्धार्थ मिश्रा जितेंद्र पांडे शोहरत वर्मा एसपी यादव जसवंत सिंह जैसे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular