-सीएम योगी ने किसानों को गन्ना मूल्य में बढोत्तरी का दिया था आश्वासन
लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की तरफ से रविवार को किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के किसान शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए सरकार आज ही खुशखबरी सुना सकती है। योगी आदित्यनाथ सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 25 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर किसानों से संवाद कार्यक्रम के दौरान गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया था। सीएम योगी का कहना है कि किसानों का परिश्रम ही किसानों की पहचान है। परिश्रम और पुरुषार्थ का कोई विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री योगी बार आश्वासन दिए हैं कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी। पिछले दिनों एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा था कि चीनी मिलें सुचारु रूप से चलती रहीं तथा गन्ना किसान गन्ना बेचते रहे। यह हमारे किसानों की जीवटता का स्वस्थ प्रमाण है।
