लूट की योजना बनाते समय एक गिरफ्तार
प्रदीप पांडेय
गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने लूट की योजना बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाड़ेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध तथा अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है। इसी क्रम में मुकदमा अपराध संख्या 299/22 धारा 379/411 भादवि व 341/22 धारा 398/401 भादवि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए लूट की योजना बनाने वाले अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र करिया निवासी नरौरा भर्रापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

डीसी एनआरएलएम ने लिया कई विद्यालयों का जायजा
जिले के इटियाथोक विकास खंड अंतर्गत अनेक ग्रामों में मिशन कायाकल्प योजना के तहत तमाम कार्य हुए है। इन कार्याे की जांच पड़ताल को लेकर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पारासराय ग्राम पंचायत के कई विद्यालयों का निरीक्षण डीसी एनआरएलएम एनवी सविता ने पहुंचकर किया। उन्होंने मिशन कायाकल्प योजना के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता जांची। उन्होंने पारासराय प्राथमिक विद्यालय प्रथम, ज्वालापुरवा, पेमईपुरवा आदि विद्यालयों का भ्रमण किया। उनके द्वारा शौचालय, रसोई घर, दिब्यांग शौचालय, फर्नीचर, बाउंड्रीवाल आदि का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर रहे एडीओ पंचायत परमात्मा दीन, पंचायत सचिव शमीम खान और ग्राम प्रधान अशोक वर्मा से उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सभी चारों पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सदाशिव, बाबागंज, तकिया मनोहर जोत और जानकीनगर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में आये हुए मरीजों की निशुल्क जांच हुई और उन्हें जरूरी दवाइयां दी गईं। आयोजित मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही व बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने सहित फाइलेरिया, टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गईं। आये हुए क्षेत्रीय लोगो को डेंगू बुखार, मलेरिया, चिकिनगुनिया, टाइफाइड आदि बीमारियो समेत संचारी रोगों की जानकारी दी गई साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों को टीकाकरण के साथ जांच व दवा वितरण निशुल्क हुवा। सदाशिव के मेले में मरीजो में बीमारियों का पता लगाने के उद्देश्य से एलटी अनिल गुप्ता ने मौजूद रहकर उनके ब्लड सैम्पल जमा किये। यहां अस्पताल में तैनात फ़ा0 अनिल मिश्रा ने बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार समेत अनेक बीमारियों से ग्रसित मरीज आये जिनको जरूरी दवाइयां दी गई। सीएचसी इटियाथोक में तैनात आरसीएच आपरेटर गुंजन सिंह ने बताया कि सभी जगह कुल मिलाकर 180 मरीजो को मेले का लाभ मिला।
कोटेदार की संदिग्धावस्था में मौत
कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर शनिवार को मेंहदीहाता के माडल शाप के पास खड़े व्यक्ति के अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग स्थित मेंहदीहाता के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अंजनी पाण्डेय (40) पुत्र भवानी प्रसाद पाण्डेय निवासी मोहना (परसपुर) जो मेंहदीहाता स्थित माडल शाप के पास खड़े थे, और एकाएक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें गिरता देखकर आसपास के तमाम लोग दौडे़े और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। लेकिन वहाँ पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अचानक गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में उक्त व्यक्ति की हुई मौत से लोगों द्वारा तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है।

रवि शंकर महराज की कथा प्रारम्भ
लक्ष्मी गारमेंट्स प्रतिष्ठान के स्वामी कैलाश नाथ गुप्ता के सौजन्य से चौक बाजार में शनिवार से श्री रवि शंकर महराज जी द्वारा शुरू की गई श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन व्यास महराज ने कहा कि जब कलयुग के प्रभाव से ज्ञान वैराग्य बूढ़े हो गए, तब नारद जी ने भागवत कथा सुनी। उसके प्रभाव से ज्ञान बैराग्य जागृत हो गए। भक्ति को भगवान ने वरदान दिया है कि जो भगवान का भजन करता है, भक्ति माता अपने दोनों पुत्रों के साथ उसके हृदय में वास करती हैं। उन्होंने समझाया कि भागवत का अर्थ होता है सात्विक भाव में रत होना। भागवत शब्द में चार अक्षर हैं। भ यानि भक्ति, ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त से त्याग। भक्ति को मां माना गया है। ज्ञान और वैराग्य उसके दो पुत्र हैं। जब हमारे जीवन में भक्ति माता आती है तो ज्ञान और वैराग्य स्वतः आ जाते हैं। कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ की आरती करके प्रणाम किया। प्रथम दिवस की कथा में मुख्य यजमान के अलावा शैलेंद्र गुप्ता सोनू, भूपेंद्र गुप्ता मोनू, पंचवटी सीता राम आश्रम के देवेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, संतोष सोनी, अंबिका कसौधन, राजेश कसौधन, अमित गुप्ता, पप्पू सोनी, आशीष मोदनवाल, राम शंकर, श्यामू गुप्ता, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष
नगर निकाय चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप रविवार को धानेपुर नगर पंचायत के खीरभारी गाँव पहुंचे। खीरभारी में हरिशंकर राय के आवास पर प्रधानमन्त्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत चुनाव संयोजक खेमराज मिश्रा, मंडलाध्यक्ष संजय सिंह, अनुज मिश्रा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने बूथ स्तर के चयनित कार्यकर्ताओं को माला पहना कर उनको सम्मानित किया, कार्यक्रम में नगर पंचायत चुनाव को ले कर गहन चर्चा की गयी। उसके बाद धानेपुर बाज़ार में स्थित काली मन्दिर पर कार्यकर्ताओं से मिले जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने नगर निकाय चुनाव को ले कर वार्ता की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा, जिलामंत्री राम तीरथ वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पशु अस्पताल परिसर बदहाली का शिकार
कर्नलगंज क्षेत्र के पशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाला पशु अस्पताल खुद ही बदहाली का शिकार है। परिसर में एक बेसहारा पशु मरणासन्न हालत में पड़ा है। बताया जाता है कि इलाज व चारा के अभाव में एक गोवंश मरणासन्न हालत में पहुँच चुका है। यही नहीं, उसे कौवे भी परेशान करने लगे हैं। अपनी कमी को छुपाने के लिए संवेदनहीन अस्पताल कर्मी उसके ऊपर बैनर डालकर ढ़क दिये हैं। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अस्पताल में पशुओं को भर्ती करके इलाज करने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही अस्पताल में पशुओं के चारे की ही व्यवस्था है। ऐसे में चिकित्सक के साथ अन्य पशु स्वास्थ्य कर्मी चाहकर भी कोई व्यवस्था नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की कमी की वजह से दो-दो अस्पतालों का चार्ज उन्हें दिया गया है।

खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ को सौंपा ज्ञापन
विकास खण्ड हलधरमऊ के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर समाजसेवी अजय श्रीवास्तव ने स्थानीय हलधरमऊ ब्लॉक पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ राजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संघ के ब्लाक अध्यक्ष जुबेर अहमद ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से बीडीसी सदस्यों का तत्काल खाता फीड करके एक बैठक आयोजित करने एवं मनरेगा के कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य दिये जाने की मांग शामिल है। इस मौके पर मुख्य रूप से नेवल तिवारी बीडीसी मलौना प्रथम, नाथे बीडीसी कपूरपुर, महेश तिवारी बीडीसी भटनैंया, राधिका प्रसाद बीडीसी मलौना द्वितीय, बसंतलाल बीडीसी कलवारी, बीडीसी छतौरा संजय राठौर सहित अनेकों क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।

दो नफर वारंटी गिरफ्तार
उमरीबेगमगंज से हमारे संवाददाता अतुल तिवारी के अनुसार, जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दो नफर वारंटी गंगाराम पुत्र रंगाई पासी व भवानी प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासीगण परासपट्टी मझवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
यह भी पढें : बालिकाओं का नव निर्मित हास्टल देख चढ़ा CDO का पारा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
