ट्रेन से कटकर नानी, नाती की मौत
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ रेल खण्ड पर रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला तथा मासूम बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर खालसा में भागवत की कथा चल रही है। बगल के गांव कलंदरपुर चौबे निवासी दुलारी देवी (55) पत्नी बाबू राम अपने तीन वर्षीय नाती (बेटी का बेटा अर्थात् दौहित्र) दिव्यांश उर्फ राज को लेकर शनिवार की देर शाम कथा सुनने गई थीं। कथा समाप्त होने के उपरान्त जब वह राज को लेकर घर लौटने लगीं तो रास्ते में रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। परिणाम स्वरूप दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके नाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि राज जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार निवासी आरती व रक्षा राम का बेटा है। रक्षाराम रोजी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है, जबकि आरती अपने बच्चे को लेकर मायके में रह रही थी।
नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा
जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने तथा घर में रखे सामान को तोडफोड के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर नौ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना क्षेत्र की निवासी कांति देवी ने दिए गए तहरीर में कहा कि मेरा बेटा ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के रहने वाले उस्मान, साजिद, मोहम्मद असलम सहित नौ लोगों ने घर आकर गाली गलौज देते हुए मारपीट करने के लिए घर के अंदर घुस कर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय ने बताया मामले में नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
मंदिर गयी महिला लापता
धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के मजरा बृजानंद पुरवा की निवासी एक महिला लापता हो गई है। पुत्र ने धानेपुर पुलिस से शिकायत की है। विजय कुमार के मुताबिक, उसकी मां प्रतिभा देवी बीते बुधवार को सुबह 10 बजे मेहनौन स्थित मां पटमेश्वरी मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए गयी थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची जिस पर नातेदारी रिश्तेदारी में खोजबीन किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया है। धानेपुर पुलिस का कहना है गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
