Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजाद अधिकार सेना ने डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी को भेजा पत्र, 7...

आजाद अधिकार सेना ने डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी को भेजा पत्र, 7 दिन में उत्तर का अनुरोध

वाराणसी (हि.स.)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्तार अंसारी के जनाजे के समय जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी के वक्तव्य को लेकर उन्हें पत्र लिखा है। जिसमें जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों की वीडियोग्राफी करा कर एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात कही थी। अमिताभ ठाकुर ने पत्र के जरिए जिलाधिकारी से 7 दिनों में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है।

ई-मेल से भेजे गए अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि डीएम गाजीपुर ने पहले अफजाल अंसारी के साथ हुई बहस में और बाद में मीडिया में कहा कि उनके द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है और वीडियोग्राफी में नारेबाजी करते लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। इसके विपरीत थाना मोहम्मदाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक इस प्रकार का कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। अमिताभ ठाकुर ने आर्यका अखौरी से एक जनाजे में आई भीड़ को इस प्रकार की अनावश्यक धमकी दिए जाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular