Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ें: ब्रह्मा कुमारी...

आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ें: ब्रह्मा कुमारी राधा

वीर सपूतों के नमन के लिए शोभायात्रा निकालेंगे ब्रह्माकुमारी के सदस्य

लखनऊ,12 अगस्त (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लखनऊ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के अन्तर्गत शनिवार को शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा का शुभारम्भ शहीद स्मारक से होगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया शोभायात्रा का शुभारम्भ करेंगे। यह जानकारी ब्रह्मा कुमारी राधा ने हजरतगंज स्थित ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी। शहीद स्मारक से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा परिवर्तन चौक, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शोभायात्रा का समापन 1090 चौराहे पर होगा।

बदला न लो बदलकर दिखाओ

ब्रह्मा कुमारी राधा ने बताया कि यह शोभायात्रा देश प्रेम के जागरण और वीर सपूतों के नमन के लिए है। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर चलने के लिए है। उन्होंने अपील की कि हम सब मिलकर देशप्रेम की भावना को बढ़ायें और ‘हर घर तिरंगा’ फहरायें। स्वयं के विकास में बाधक काम,क्रोध,लोभ,मोह और अहंकार से खुद को आजाद करें। स्वयं के परिवर्तन से विश्व का परिवर्तन संभव है। इसलिए बदला न लो बदलकर दिखाओ।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular