लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित “आजादी के अमृत महोत्सव” के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचें। लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री का मंत्रीगण और भाजपा पदाधिकारियों ने फूलों से स्वागत किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर कुछ मिनटों के लिए रुककर दिलकुंशा कालोनी स्थित सरकारी आवास के लिए रवाना हो गये। रक्षामंत्री मंगलवार को 05 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर अपने आवास से निकलकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुबह साढ़े दस बजे से बारह बजे तक आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान न्यू अर्बन इंडिया ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसी बीच रक्षामंत्री प्रदर्शनी के उद्घाटन में भी शामिल होंगे।
