रायबरेल (हि. स.)।आजादी के अमृत वर्ष में सरकार अब खेल की प्रतिभाओं की खोज करेगी। इसके लिए अमृत क्रीड़ा महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत ब्लॉक से लेकर जिले स्तर तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और उनमें निकली प्रतिभाओं को तराशने के लिए अन्य स्थानों में भेजा जाएगा।
इस संबंध में गुरुवार को रायबरेली के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पत्रकारों से विस्तृत रूप रेखा साझा किया।उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए ओलम्पिक खेलों में भारत से निकली प्रतिभाओं और मेडलों की संख्या को देखते हुए सरकार प्रतिभाओं की खोज हेतु अमृत क्रीड़ा महोत्सव माना रही है।
इसी क्रम में जनपद स्तर पर प्रतिभाओं की खोज के लिए ब्लाॅक से लेकर जनपद स्तर तक की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी है। जिसके लिए जिलाधिकारी सहित जनपद स्तर के आलाधिकारियों ने मीडिया से वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। जनपद में यह प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में 6 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
सबसे खास बात यह है कि जनपद स्तर की यह प्रतियोगिताएं, पब्लिक पाटनर्सिप पर आधारित है। इन प्रतियोगिताओं में शासन का कम पैसा खर्च हो, इस बात का ख्याल रखा गया है। इसके लिए स्पांसर भी तलाश लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर, ब्लाॅक स्तर और जनपद स्तर पर होंगी।
