Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश"आजादी का अमृत महोत्सव" में बरेका कर्मी पदयात्रा में हुए शामिल

“आजादी का अमृत महोत्सव” में बरेका कर्मी पदयात्रा में हुए शामिल

वाराणसी (हि.स.)। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित पदयात्रा में कर्मचारियों और अफसरों ने उत्साह से भाग लिया।

पदयात्रा में शामिल कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने देशभक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराते हुए भारत माता की जय का गगनभेदी जयकारा भी लगाया। उत्साहपूर्ण माहौल में कर्मचारियों ने पदयात्रा में कोविड प्रोटोकाल का पालन भी किया। पदयात्रा परिसर स्थित सेंट्रल मार्केट के समीप स्थित बरेका निर्मित प्रथम रेल इंजन “कुन्दन” से प्रारंभ होकर भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन, इंटर कॉलेज, सूर्य सरोवर से होते हुये बरेका बॉस्केटबॉल ग्राउंड पर पहुंच कर समाप्त हुई।

पदयात्रा में रेलवे सुरक्षा बल के जवान, सेण्ट जॉस एम्बुलेन्स ब्रिगेड,सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स एवं बरेका खेलकूद संघ के खिलाड़ियों, फुटबाल प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं खिलाड़ी भी शामिल हुए। इसके पहले पदयात्रा को बरेका के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह एवं उप महाप्रबंधक विजय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular