Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजादी का अमृत महोत्सव आजादी दिलाने वाले वीरों की गाथाः प्रो. रीता...

आजादी का अमृत महोत्सव आजादी दिलाने वाले वीरों की गाथाः प्रो. रीता जोशी

-सांसद रीता जोशी ने आजादी का अमृत महोत्सव जागरूकता रथ किया रवाना

प्रयागराज (हि.स.)। प्रयागराज की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के प्रचार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश को आज़ादी दिलाने वाले वीरों की गाथा है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से सबको जानकारी मिलती है।

उल्लेखनीय है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 व 26 दिसम्बर को रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंण्टर कॉलेज, राजापुर, में दो दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

ब्यूरो के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी ने बताया कि इस जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी, समूह चर्चा, व्याख्यान, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाना है। साथ ही प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।

वरिष्ठ सहायक राममूरत विश्वकर्मा ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में रोचक ढंग से जानकारी दी जाएगी। जिसमें प्रमुख रूप से असहयोग आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन आदि के चित्रों को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। इस अवसर पर कालेज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता, पूर्व उप नगर प्रमुख मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व सभासद विजय पुर्सवानी, विजय बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, हरी लाल, शंकर लाल श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular