Tuesday, April 7, 2026
Homeविधि एवं न्यायआजम खान के खिलाफ तीन नई एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार...

आजम खान के खिलाफ तीन नई एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई

नई दिल्ली (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ तीन नए एफआईआर दर्ज होने का मामला आज सुप्रीम कोर्ट में रखा गया।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि 87 केस थे। मुश्किल से आजम खान को जमानत मिली। अब नए केस बना दिए गए।

सिब्बल ने कहा कि यूनिवर्सिटी में नगर निगम की मशीन मिलने से लेकर कई बातें कही जा रही हैं। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गई है। उसके बाद चीफ जस्टिस ने कल यानी 29 सितंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular