Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ : युवक की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ : युवक की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ । जिले के बरदह क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव में बुधवार को एक युवक पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कई गोलियां चलाई जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव का रहने वाला बंटी सिंह बुधवार को मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी अकमल से मुलाकात करने उसके घर आया था। वह लोगों से बातचीत कर रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश वहां पहुंचे और बंटी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में बंटी को कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। आरोप है कि जेल में बंद अपराधी शाहजमां नैयर ने चुनाव की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular