Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ : माफिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

आजमगढ़ : माफिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

आजमगढ़ (हि.स.)। प्रदेश का टॉपटेन अपराधी व जनपद आजमगढ़ का माफिया गैंग डी-11 का लीडर अभियुक्त ध्रव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत के देऊपुर कमालपुर स्थित अवैध रूप से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। 
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार को कई थानों के पुलिस बल के साथ आपराधिक माफिया गैंग डी-11 के गैंग लीडर सुल्तानपुर छपरा निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के अवैध पॉलीटेक्निक की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी है, जोकि पूरी रात चलेगी। 
पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत 12,54,11,292 रुपये की संपत्ति जब्त कराई की चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular