Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ : रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते लगी आग, दो...

आजमगढ़ : रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते लगी आग, दो मासूम समेत छह लोग झुलसे

आजमगढ (हि.स.)। बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह पांच बजे रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के दो मासूम समेत छह सदस्य झुलस गये। झुलसे लोगों को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को रेफर कर दिया। जौनपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा।

सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव के हानिफ के घर की एक महिला चाय बनाने के लिए गैस जलाने पहुंची। जैसे ही वह माचिस की तीली जलाई की पहले से ही सिलेंडर से गैस लीक थी और आग लग गई। घर में आग और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो मासूम समेत छह लोग झुलस गये थे। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को रेफर कर दिया। झुलसने वालों में सोफिया, तरन्नुम, इकरा आठ वर्ष, तौफीक 12 वर्ष, अब्दुर्रहमान 22 और लाडली शामिल है। झुलसे सभी लोगों को उपचार के लिए जौनपुर जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular