Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनआजमगढ़ में शूटिंग स्थल पर ही जनता दर्शन भी लगा रहे भाजपा...

आजमगढ़ में शूटिंग स्थल पर ही जनता दर्शन भी लगा रहे भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव

आजमगढ़ (हि.स.)। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” जिले में शूटिंग के दौरान जनसुनवाई भी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनता ने अपना वादा निभाया, अब हमारी बारी है अपना किया हुआ वादा पूरा करने की। सांसद निरहुआ ने इशारों, इशारों में ही कहा कि अभिनेत्री आम्रपाली दूबे भी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

एकरामपुर गांव में दिनेश लाल यादव शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग स्थल पर ही उनका पूरा कार्यालय चल रहा है जहां जनता की समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है। इसके लिए लोग पहुंच रहे हैं और सांसद दिनेश लाल समय निकालकर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निस्तारण भी कर रहे है। सांसद यादव ने कहा कि हम लोगों ने जो आजमगढ़ के लिए प्लान किया था वह सही जा रहा है। गोरखपुर वाया आजमगढ़ से वाराणसी रेलमार्ग के लिए जो हमने कहा था रेलमंत्री ने पूरा कर दिया है और काम शुरू हो गया है। आजमगढ़ का एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवां ऐसा एयरपोर्ट होगा जो इंटरनेशनल स्तर का एयरपोर्ट होगा। यह आजमगढ़ के लिए बड़ी सौगात है। जिले की सभी सड़कें, पुल सभी के लिए जो प्रस्ताव दिया गया था उसके लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है और बारिश का मौसम समाप्त होते ही काम शुरू हो जाएगा। यही नहीं आजमगढ़ शहर के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पास कर दिया है।

भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने संकेत दिया कि भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे विधानसभा का नहीं बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वे भी कभी राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन आ गए। कलाकारों को कहां से चुनाव लड़ना है, यह तो पार्टी तय करती है। किस सीट पर चर्चित चेहरे की जरूरत है, वहां कलाकार जाकर चुनाव लड़ता है।

राजीव चौहान

RELATED ARTICLES

Most Popular