आजमगढ (हि.स.)। जिले में राज्य जीएसटी की टीम ने दूसरे दिन भी नगर क्षेत्र में टैक्स चोरी की आशंका में छापेमारी जारी रखी। दूसरे दिन टीम ने नगर के पहाड़पुर स्थित अमन मोटर्स की फर्म पर छापेमारी की। इस दौरान टीम फर्म के कागजातों की छानबीन कर रही है।
राज्य जीएसटी की टीम सोमवार को स्टेट कमिश्नर के नेतृत्व मेंं सोमवार को यहां पहुंची। टीम ने सोमवार को नगर के गुलामी के पूरा के गफ्फार मार्केट में नेहा फर्नीचर पर छापेमार कर महत्वपूर्ण कागजातों को जब्त किया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर टीम ने नगर के ही पहाड़पुर चौराहे पर स्थित अमन मोटर्स की फर्म पर टैक्स चोरी की आशंका में टीम ने छापेमारी । अमन मोटर्स नामी बैट्री का शो रूम है। जिसके प्रोपाइटर मोहम्मद फैसल है। टीम यहां कागजातों की छानबीन में जुटी हुई है, वहीं छापेमारी की जानकारी के होने के बाद नगर क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
स्टेट जीएसटी कमिश्नर राजनाथ तिवारी ने बताया कि दूसरे दिन अमन मोटर्स पर छापेमारी कर अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है। इनके डेली के कागजातों से मिलान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से इकठ्ठा की गई सूचनाओं के आधार पर छापेमारी चल रही है। यह एक रूटीन प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि अभिलेखों के सत्यापन के बाद अगर कोई टैक्स चोरी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
राजीव
