Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में माहौल बिगड़ने की कोशिश, अराजक तत्वों ने तोड़ा डीह प्रतिमा

आजमगढ़ में माहौल बिगड़ने की कोशिश, अराजक तत्वों ने तोड़ा डीह प्रतिमा

– ऐहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात

आजमगढ़(हि. स.)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए छाऊ गांव में स्थापित डीह बाबा की प्रतिमा के साथ अगल-बगल रखी अन्य प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर प्रतिमा के दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर शांत कराया है।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में प्रतिमा तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हुसेपुर में अराजकतत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर किया था। इसके बाद में थानाध्यक्ष गंभीरपुर द्वारा नई प्रतिमा लगवाई गई। अब ग्राम सभा छाऊ में शुक्रवार की रात्रि अराजकतत्वों ने डीह बाबा की प्रतिमा व अगल-बगल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिय। शनिवार की सुबह गांव वालों ने टूटी प्रतिमा देखी तो आक्रोषित हो उठे। सूचना पर पहुंचे गंभीरपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ग्रामीणों को शांत करते हुए कुछ देर में प्रतिमा के मरम्मत का भरोसा दिया।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बीती रात किसी अराजक तत्व ने डीह बाबा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर ऐतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति व्यवस्था कायम है।

राजीव/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular