Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में बोले अखिलेश, सपा दलितों व पिछड़ों का करती है सम्मान

आजमगढ़ में बोले अखिलेश, सपा दलितों व पिछड़ों का करती है सम्मान

– सभी रंगों को साथ लेकर गुलदस्ता बन रहा है

आजमगढ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को यहां कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में जनता प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगी।

महराजगंज ब्लॉक के तोनारी गांव में अपने जिलाध्यक्ष के भतीजी की शादी के अवसर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सभी क्षेत्रीय दलों को लेने का काम सपा कर रही है। सभी पार्टियों के अच्छे छवि के लोगों को समाजवादी पार्टी अपनाने का काम करेगी।

मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है। आज संविधान दिवस है, बाबा साहेब भीम राम आंबेडकर ने जो संविधान दिया है जिसके तहत हमें और आप सभी को अधिकार है। उसी अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उसी दिन समाप्त हो जायेगा जिस दिन संविधान खत्म हो जायेगा।

कहा कि सपा सरकार में केवल जेवर ही नहीं बल्कि फिरोजाबाद और आगरा में एयरपोर्ट प्रस्तावित था। इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गयी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली।

आजमगढ़ की हवाई पट्टी को देने का काम नेताजी ने किया, सपा सरकार में इसको और बड़ा बनवाया गया, लेकिन आज तक यह चालू नहीं हो सका। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पूछिए,भाजपा के लोगों से कि आखिर एयरपोर्ट पांच साल में क्यों नहीं चालू हुआ। कहा कि क्योंकि उनकाे पता है कि एयरपोर्ट शुरू हो गया तो समाजवादी लोग सबसे पहले यहां जहाज उतार देंगे।

कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि भाजपा अब विकास की बात कर रही है। जब सपा की सरकार रही तब भी समाजवादी लोगों ने विकास को नहीं रोका, केन्द्र की योजनाओं को भी लागू किया गया।

क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चले

गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सपा की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चले। छोट-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है। सभी रंगों को साथ लेकर गठबंधन हो रहा है, जो एक गुलदस्ता बन गया और अभी आरएलडी, अपना दल (एस) को साथ लिया है। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के सम्बन्ध में उन्होंंने कहा कि उनका भी सम्मान होगा।

अच्छे छवि के लोगों का स्वागत करेगी सपा

अखिलेश ने बसपा के विधायक व विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पार्टी में सभी दलों के अच्छे छवि के लोगों का स्वागत करेगी। जनपद के लोगों से अपील की कि इस बार दसों विधानसभा सीट सपा को जिताएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular