Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीयआजमगढ़ में बसपा को जिताकर भाजपा और सपा को सबक सिखाएं :...

आजमगढ़ में बसपा को जिताकर भाजपा और सपा को सबक सिखाएं : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आजमगढ़ की जनता से अपील की है कि वह लोकसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी को जिताकर भाजपा और सपा को सबक सिखाएं।

मायावती ने रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व सपा एक ही थैली के चट्टे—बट्टे हैं। दोनों पार्टियों की कार्यशैली एक जैसी है। हमारा प्रत्याशी जनता के बीच का है। आजमगढ़ में भाजपा को सपा नहीं बसपा ही हरा सकती है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां अहंकारी है। अग्निपथ योजना जनविरोधी है। इस योजना को केन्द्र सरकार को वापस लेना चाहिए।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular