Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयआजमगढ़ में दम्पत्ति की धारदार हथियार से बदमाशों ने की हत्या

आजमगढ़ में दम्पत्ति की धारदार हथियार से बदमाशों ने की हत्या

आजमगढ़ (हि.स.)। जिले के तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव पति और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गये हैं।

तीथऊपुर गांव निवासी 55 वर्षीय नगीना पुत्र स्व. लालता चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद मऊ जिले में कार्यरत थे। रविवार की रात वह घर पर अपनी पत्नी 52 वर्षीया नगीना देवी के साथ सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से पति व पत्नी की हत्या कर फरार हो गये। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई तो कोहराम मच गया। रोने और चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोहरे हत्याकांड कीजानकारी के बाद पुलिस महकमे में भी हडकम्प मच गया। आलाधिकारी मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular