आजमगढ (हि.स.)। जिले में वृहद स्तर पर निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत जिला स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन मंडलायुक्त मनीष चौहान, पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षकअनुराग आर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर आजमगढ़ में किया गया। आजमगढ़ में विपिन कुमार यादव, लाइफ लाइन हॉस्पिटल द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में 150 करोड़ का निवेश, अमिताभ कुमार उपाध्याय एआरएस टेक्नोक्रेट प्राइवेट लिमिटेड, द्वारा लाइटिंग स्ट्रक्चर के क्षेत्र में 35 करोड़ का निवेश, माधुरी सिंह क्वालिटी इन तमसा (होटल) च्वाइस ग्रुप के साथ समझौता, जिले का पहला ब्रांडेड होटल में 15 करोड़ का निवेश, अभिषेक जायसवाल (दीनू) द्वारा फूड पैकेजिंग के क्षेत्र में 10 करोड़ का निवेश एवं शेख अब्दुल्लाह नेशनल आलमारी द्वारा स्टील वर्क में 04 करोड़ का निवेश, सहित जनपद आजमगढ़ में कुल 196 निवेशकों द्वारा 2500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से निवेशकों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में लगायी गयी ओडीओपी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर ओडीओपी के अन्तर्गत लगायी गयी प्रदर्शनी में मुबारकपुर की साड़ी एवं निजामाबाद के ब्लैक पाटरी के प्रत्येक स्टालों का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त मनीष चौहान ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत 196 निवेशकों द्वारा जनपद में 2500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिससे 10270 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस अवसर पर सभी इन्वेस्टर्स को बुलाया गया था। मंडल के तीनों जनपदों में इस तरह के सम्मेलन हो रहे हैं, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जब सभी उद्योग यहां लगेंगे, तो काफी लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी और एक अच्छा वातावरण भी बनेगा।
राजीव
