Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़-अंबेडकरनगर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 25 हुई, आबकारी...

आजमगढ़-अंबेडकरनगर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 25 हुई, आबकारी निरीक्षक समेत चार निलंबित

आजमगढ़ में जहरीली शराब से बुधवार को पांच और लोगों की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर में भी पांच लोगों की शराब से मौत हुई है। अंबेडकरनगर में डीएम ने आबकारी निरीक्षण समेत चार लोगों को निलंबित किया है। इसके पहले थानाध्यक्ष समेत चार सिपाही निलंबित हो चुके हैं। गिरफ्तार पांच तस्करों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है। आजमगढ़ में सोमवार की रात से शुरू हुआ मौत का सिलसिला बुधवार की दोपहर तक जारी रहा। 

इससे पहले पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब पीने से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पूर्व बीडीसी सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। दो दर्जन से अधिक लोग बीमार है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की दोपहर मित्तूपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। काफी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर अवैध शराब का कारोबार होता है। बाजार में आस-पास के गांव के लोग पहुंचते हैं। कोरोना कर्फ्यू में सरकारी शराब की दुकाने बंद होने से लोग अवैध शराब पीने लगे थे। रविवार को लोगों ने एक  शराब कारोबारी के पास लेकर अवैध शराब पी। रात में लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी होने के साथ मुंह से झाग निकलने लगा। आंखो से कम दिखने  लगा। परिजन पीड़ितों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कुछ लोगों के आंख की रोशनी चली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular