डीएम ने निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा की
संवाददाता
गोंडा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 में 30 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन में लगे प्रभारी अधिकारियों के साथ निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए अब तक की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की। निर्वाचन कार्य से सम्बंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। मतदान कार्मिक, फोटोग्राफी एवं वेब कास्टिंग, परिवहन कानून एवं शांति व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, प्रेक्षक व्यवस्था, निर्वाचक नामावली, पोलिंग पाटिया की रवानगी, कन्ट्रोल रूम के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद में आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन कराया जाए। राजनीतिक दलों से संबंधित पोस्टर बैनरों को हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लेखन सामग्री एवं मतपेटिका की व्यवस्था हेतु बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, यातायात एवं ईंधन व्यवस्था हेतु नगर मजिस्ट्रेट, शिकायत प्रकोष्ठ के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, आदर्श आचार संहिता तथा शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट, मीडिया व्यवस्था के लिए जिला सूचना अधिकारी, मतदेय स्थलों की व्यवस्था व निर्माण हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त तहसीलदारों को निर्वाचक नामावली की कार्यप्रति तैयार करने, जिला आबकारी अधिकारी को प्रेक्षक एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने तथा सीएमओ को कोविड प्रबंधन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौपें गये दायित्वों को ससमय पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से पूरा करें। बैठक में सीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
