कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने कोविड को देखते हुए कुछ शर्तें लगा दी है। यानी डोर टू डोर ही प्रत्याशी जनसंपर्क कर सकते हैं और इस दौरान पांच लोग ही रहेंगे। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए एक निजी स्कूल को चुनावी मैदान बना दिया और भारी भीड़ एकत्रित रही।
किदवई नगर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने टिकट के एलान के बाद जनसंपर्क शुरू कर दिया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग की ओर से जारी कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए एक निजी स्कूल को चुनावी मैदान बना दिया। रोक के बावजूद सैकड़ों की भीड़ के साथ एक स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा पाठ का आयोजन कर चुनावी माहौल बनाया और आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया। पुलिस ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर किदवई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किये जाने बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ बर्रा 2 के एक स्कूल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे वहां पूजा पाठ के बाद प्रत्याशी ने क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित किया। जुलूस में न सिर्फ कई गाड़ियां थी बल्कि बड़ी संख्या में बैनर, पोस्टर लिए समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जुलूस में बड़ी संख्या में गाड़ियों व भीड़ के चलते जाम लग गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने भारी समर्थकों के साथ जुलूस निकाला है जो चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना है। बर्रा थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि अभी तक इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
अजय
