Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यआचार्य महाश्रमण ने की सरसंघचालक से मुलाकात

आचार्य महाश्रमण ने की सरसंघचालक से मुलाकात

नागपुर (हि.स.)। जैन श्वेतांबर रेतापंथ के ग्याहरवें आचार्य महाश्रमण गुरुवार को नागपुर यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान वह नागपुर के रेशमबाग में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर गए जहां उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा समाप्त होने के बाद सरसंघचालक बेंगलुरू से नागपुर पहुंचे हैं। जैन संत महाश्रमण के रेशमबाग आगमन की खबर मिलते ही सरसंघचालक भी महाल कार्यालय से रेशमबाग पहुंचे। जहां उन्होंने महाश्रमण के दर्शन किए। 
आचार्य महाश्रमण जैन धर्म के बड़े आध्यात्मिक गुरू हैं। इसके साथ ही वे अच्छे वक्ता, लेखक, कवि और दार्शनिक के तौर पर भी जाने जाते हैं। बहरहाल इस मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करते हुए संघ के सुत्रों ने बताया कि भारत की आध्यात्मिक उन्नती के लिए संघ विभिन्न धर्मों के महापुरुषों से परामर्श कर मार्गदर्शन प्राप्त करता है। नतीजतन संत समाज का संघ से विशेष जुड़ाव रहता है। इसी के तहत आचार्य महाश्रमण ने रेशमबाग पहुंचकर सरसंघचालक से मुलाकात की।  

RELATED ARTICLES

Most Popular