Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआग लगने से लगभग बीस लाख की सम्पत्ति खाक

आग लगने से लगभग बीस लाख की सम्पत्ति खाक

फतेहपुर (हि.स.)। जिले मे गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से टायर एवं यामहा के शोरूम में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप धारण कर लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। तब तक करीब बीस लाख की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह से आग को शांत कराया। 
जहानाबाद थाना व कस्बे के हाईवे किनारे असलम खान की टायर का बड़ा शोरूम है। गुरूवार की दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। जो यामहा के शोरूम में भी फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें जलने लगी टायरों में आग लगने के कारण दूर-दूर तक ऊंचाई तक काला धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। शोरूम के मालिक असलम खान ने बताया कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड दो घंटे देर से पहुंची तब तक बीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular