Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआग लगने से नकदी, जेवर सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

आग लगने से नकदी, जेवर सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

औरैया (हि. स.)। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगाने से झोपड़ी में रखे रुपये, जेवर, अनाज, फ्रिज, सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए।

थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर चांद खां निवासी फरीद कुरैशी की झोपड़ी में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं भर जाने पर वह जाग गया और पत्नी बच्चों को लेकर बाहर आ गया। मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊँची-ऊँची लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई।

सुनील/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular