Thursday, February 12, 2026
Homeकानपुरआगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सीमित वर्षा होने की संभावना

आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सीमित वर्षा होने की संभावना

कानपुर (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी एक सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ जिलों में सीमित वर्षा होने की संभावना है। 28 जुलाई से दो अगस्त तक वर्षा की संभावना कम है। हालांकि उसके बाद क्षेत्रीय वितरण एवं तीब्रता में वृद्धि होने की संभावना है।

यह जानकारी शुक्रवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विज्ञान विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी उप्र के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान लगभग सभी अंचलों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा और राज्य के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि आगामी दूसरे सप्ताह तीन से नौ अगस्त तक उप्र के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

राम बहादुर/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular