हरदोई (हि.स.)। आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव की अभी तक भले ही अधिसूचना जारी न हुई है, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पिहानी कोतवाली में निकाय चुनाव को लेकर जोनल, सेक्टर व थाना पुलिस मोबाइल टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पिहानी ने अभी तक आठ गैर जमानती वारंटी, 13 वारंटी , 06 वांछितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 450 लीटर अवैध शराब एवं तीन तमंचे बरामद हुए है। तीन सौ लोगों पर चालानी रिपोर्ट भेजकर पाबंद करने की कार्रवाई की गई। 25 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 110जी की कार्रवाई की गई।
एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह शस्त्र लाइसेंस धारकों में 194 शस्त्रों का सत्यापन कराया जा चुका है। इनमें सुरक्षा की दृष्टि से अब तक कुल पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व सर्राफा बाजार में 25 शस्त्र धारकों छूट के लिए चिह्नित किया गया है। 65 शस्त्र धारक कस्बे के बाहर निवास कर रहे हैं। 48 शास्त्र धारकों ने अपना शस्त्र दुकानों पर जमा कराया है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस मोबाइल 03, सेक्टर पुलिस मोबाइल 13, थाना मोबाइल 04, कलस्टर मोबाइल 02, सर्किल रिजर्व 01, क्यूआरटी 02 को अलर्ट किया गया है। कस्बे में करावा तिराहा, गोपामऊ चुंगी, शाहबाद तिराहा ,बस स्टैंड समेत अंदर 12 बैरियर व पिकेट बनाए गए हैं। चुनाव के दौरान इन सभी स्थानों पर मोबाइलों, क्यूआरटी, बैरियर व पिकेट आदि पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
अम्बरीष
