Saturday, March 28, 2026
Homeकानपुरआगामी दो दिनों के मध्य तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा की...

आगामी दो दिनों के मध्य तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा की संभावना

कानपुर (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान में आगामी अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 28 से 30 नवम्बर के बीच मध्य तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाय तो अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत रहा। हवा की औसत गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा दक्षिण पूर्व थी।

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण गुजरात और उससे सटे दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों पर है।

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है और 29 नवंबर तक यह एक दबाव में तब्दील हो सकता है और इसके बाद के 48 घंटों के दौरान दक्षिणपूर्व बंगाल में एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular