गाजियाबाद (हि.स.)। विधान परिषद सदस्य व समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव ने दावा किया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता वर्तमान भाजपा सरकार से त्रस्त है और इसे बदलने का मन बना लिया है।
श्री यादव ने मंगलवार को आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेन्ट में अंकित शर्मा को सपा प्रबुद्ध सभा का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश सरकार पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतकर प्रदेश की जनता के बीच आ रही है। क्योंकि योगी सरकार में महिलाओं पर हो रही उत्पीड़न, महंगाई जैसे मुद्दों को प्रदेश की जनता भुला नहीं पा रही है। जिसका जवाब विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को मिलने जा रहा है।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंकज शर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव ने माला पहनाकर अंकित शर्मा का स्वागत किया।
