Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : 22 मरीजों की मौत पर अंतिम रिपोर्ट के बाद होगी...

आगरा : 22 मरीजों की मौत पर अंतिम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री


आगरा । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक अस्पताल के कथित ‘ऑक्सीजन मॉकड्रिल’ की जांच की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का कहा है। सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पिछले महीने एक वीडियो सामने आया था जिसमें शहर के श्री पारस अस्पताल के मालिक कथित रूप से यह कहते हुए सुनाई दिए थे कि उन्होंने ‘मॉक ड्रिल किया था जिसके तहत पांच मिनट के लिए कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति रोक दी गयी थी। उसके बाद आगरा प्रशासन ने जांच का आदेश दिया था।
डॉक्टरों की एक टीम ने अस्पताल को क्लीन चिट दे दी और कहा कि उसे इस मॉक ड्रिल का सबूत नहीं मिला। इस ड्रिल के दौरान कथित रूप से 22 मरीजों की जान चली गयी थी। शर्मा ने कहा कि अब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आयी है और जो दोषी पाए जाएंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में ‘‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular