Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे...

आगरा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

आगरा (हि स.)। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने एक 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ग्वालियर हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। मौके पर सीओ खेरागढ़ मय फोर्स के साथ व तहसील की टीम पहुंची। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर कई घंटा बाद जाम खुलवाया।

थाना इरादत नगर के गढ़ी ऊसरा निवासी केशव चाहर (25) ग्वालियर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। इसके साथ ही सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह गुरुवार तड़के घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। हाईवे किनारे वह दौड़ रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहीं पास में पेट्रोल पंप था। टक्कर देख उसके कर्मचारी दौड़कर उसके पास पहुंचे। कर्मचारियों ने उसे देखा तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीे। उनमें कुछ कर्मचारियों ने केशव को पहचान लिया और उसके स्वजन को फोन पर सूचना दे दी। दुर्घटना स्थल से दो किमी दूर केशव का गांव है। कुछ ही देर में केशव के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर रोक दिया। जब से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलते ही तहसील की कुछ अधिकारी और सीओ खेरागढ़ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई है। उसी से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया था। वह मृतक के परिवार को सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं के लाभ की मांग कर रहे थे। उन्हें आश्वासन दे दिया गया। जाम को खोल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular