Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : स्पा सेंटर मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

आगरा : स्पा सेंटर मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

आगरा (हि.स.)। आगरा-फतेहाबाद रोड स्थित एरोमा स्पा सेंटर काम करने वाली युवती ने ​मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने थाना ताजगंज में स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई। 

थाना ताजगंज में बुधवार को एक युवती ने थाना प्रभारी ताजगंज को तहरीर देते हुए बताया फतेहाबाद रोड पर स्थित एरोमा स्पा सेंटर में वह काम करती थी। उसके मालिक ने स्पा सेंटर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि दुष्कर्म के समय उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसने यह धमकी भी दी कि अगर वह पुलिस के पास गयी तो उसका यह वीडियो वायरल कर देगा। इसमें उसका एक साथी शातिर बदमाश बीपी भी शामिल है। 
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए स्पा सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular