Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: सुशील हत्याकांड का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल

आगरा: सुशील हत्याकांड का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल

आगरा(हि.स)। सुशील हत्याकांड का एक बदमाश एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। वह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर वारदात करने की इरादे से जा रहा था। पुलिस ने उसके दोनों साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास बाइक और तमंचा बरामद कर लिया है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया 17 सितंबर को कालिंदी विहार स्थित राधिका प्लाईवुड सेंटर में तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। लूटपाट के समय कर्मचारी सुशील बदमाशों से हाथापाई करने लगा था, वह एक बदमाश को बाहर भी खींच लाया था, इसी बीच बाइक पर बाहर खड़े बदमाश ने सुशील को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में दुकान मालिक भूरा ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था।

आज मुखबिर से सूचना मिली थी। दुकान में लूटपाट करने वाले बदमाश बाइक पर एत्माद्दौला क्षेत्र से निकल रहे हैं, इस बीच थाना एत्माद्दौला की प्रभारी और एसओजी के प्रभारी ने टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर ली और दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरा बदमाश भागने लगा, पुलिस ने रुकने को कहा तो फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है।

घायल बदमाश राजेश बघेल निवासी सिकंदरा का है, उसके साथी राकेश बघेल और आकाश बघेल हैं। इनके पास से तमंचा और बाइक मिली है। घायल बदमाश को एसएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular