Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

आगरा: संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

आगरा (हि.स.)। थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर हॉल्ट के समीप रेलवे लाइन पर एक संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पड़ा मिला। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 
पुलिस ने शव की पहचान  राम बहादुर के पुत्र व टंकी कस्बा के निवासी राजीव के रूप में की है। वह जैतपुर में मजदूरी करता था। सोमवार रात वह घर के बाहर सोया था। जबकि मंगलवार को सुबह कस्बा जैतपुर के होल्ट के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूूचना दी। मृतक के भाई आलोक सहित परिजनों ने राजीव के हत्या की आशंका जताई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular