Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : व्यापारी के घर से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस...

आगरा : व्यापारी के घर से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सोनू पंजाबी गिरफ्तार

आगरा (हि. स.)। थाना कमला नगर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस की व्यापारी के घर से लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश से पुलिस ने लूटे हुए लगभग साढ़े पांच लाख रुपये, एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।

सोमवार की शाम को बलकेश्वर के भगवान नगर निवासी सुनील अग्रवाल के घर कुछ बदमाशों ने उनकी पत्नी रेनू और बेटे क्रिश को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये कैश और जेवर लूट ले गये। सुनील अग्रवाल ने कमला नगर थाने में इस का मुकदमा दर्ज कराया था ।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया लूट के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी थी। बुधवार को सूचना मिली कि व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश कमलानगर में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें वहां पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों आत्मसमपर्ण करने को कहा। इस पर बदमाशों ने पुसिल टीम पर फायर झोक दिया। जबाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। पकडे बदमाश की पहचान सोनू पंजाबी उर्फ रोहित के रुप में हुई है जबकि फरार साथी का नाम कुलदीप जाटव है।

पुलिस को सोनू पंजाबी के पास से लूट के लगभग साढ़े पांच लाख रुपये और एक बाइक, तमंचा बरामद हुए हुआ । उसने छह लाख रुपये की लूट करने की बात स्वीकारी है कहीं है, बाकी एक लाख रुपये कुलदीप जाटव के पास होने की बात बतायी है, अभियुक्त से अभी पूछताछ जारी है ।

संजीव/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular