आगरा (हि.स.)। थाना एत्माद्दौला के मोती महल क्षेत्र में गुरुवार देर रात घर में लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव लहूलुहान हुआ फर्श पर पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए।
मोती महल निवासी उर्मिला (60) घर में अकेली रहती थी। उसके चार बच्चे है जो शादी के बाद अलग-अलग रहते हैं। पति की मृत्यु हो गई थी। स्वजनों ने बताया कि उर्मिला घर भैंस रखती थी। कल ही उसे बेचा था। उसके 48 हजार रुपए घर पर रखे हुए थे। रात में सोते समय उसकी हत्या कर दी गई।
सुबह पड़ोसियों ने उसका गेट खुला देखा। उसके साथ सुबह टहलने जाने वाली महिलाओं उर्मिला को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वह घर में अंदर गई तो देखा फर्श पर लहूलुहान हुई उर्मिला पड़ी थी।उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी पहुंच गए।पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी रोहन प्रमोद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के साथ-साथ लूट का दिखाई दे रहा है।मृतक महिला के स्वजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही टीम गठित कर इसका खुलासा किया जाएगा।
आगरा : वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या
RELATED ARTICLES
