Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

आगरा: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

आगरा(हि.स.)। थाना फतेहाबाद में रविवार को एक युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा- फतेहाबाद मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारीयों द्वारा समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया।

कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय मनीराम सुबह करीबन आठ बजे घर से शौच के लिए खेतों की ओर गया था। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर नगला गड़रिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनाें ने ग्रामीणों की मदद से आगरा-फतेहाबाद मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार के लिए सहायता राशि दिए जाने की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जेपी पांडे, तहसीलदार मनोज कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और सरकार से सहायता राशि दिलाये जाने का भी आश्वाशन दिया। लगभग एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर प्रशासन ने जाम को हटवाया।

श्रीकांत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular