Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: लापता युवक का शव चंबल नहर की पटरी पर मिला

आगरा: लापता युवक का शव चंबल नहर की पटरी पर मिला

आगरा (हि स.)। पिनाहट थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक अभिषेक का शव मिला। पुलिस ने युवक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थाना प्रभारी अरुण भाटी ने बताया कि अभिषेक (22) करकौली थाना मनसुखपुरा, फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसके परिजनों के अनुसार वह शनिवार की शाम को मोटरसाइकिल से अपनी बुआ को छोड़ने उनके ससुराल फतेहाबाद गया था। बुआ को फतेहाबाद छोड़कर देर शाम घर के लिए वापस लौटा, लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटा। बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी। इसी बीच रविवार को चंबल नहर के आस-पास खेतों में किसान फसलों की रखवाली कर रहे थे। तभी उनकी नजर पटरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी और उसके पास पड़े युवक के शव पड़ी। पास जाकर ग्रामीणों ने देखा और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त लापता अभिषेक के रुप में की है। 
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular