Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: लापता किशोर का शव पोखर में मिला

आगरा: लापता किशोर का शव पोखर में मिला

आगरा (हि.स.)। ताजगंज से लापता हुए किशोर का शव आज सुबह गांव के पास स्थित पोखर में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

थाना ताजगंज के कलाल खेरिया में शनिवार सुबह लोगों को पोखर में एक किशोर का शव पड़ा हुआ देखा। सूचना पर थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान और तोरा चौकी के प्रभारी मौके पर पुलिस फ़ोर्स के साथ वहां पहुंचे। लोगों ने उसकी पहचान कलाल खेरिया निवासी 17 वर्षीय नकुल के रूप में की। मृतक के पिता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि नकुल एक जनवरी को दोस्तों के साथ नये साल की पार्टी मानाने गया था। नकुल से फोन पर संपर्क करने पर उसने बताया था कि मैं कुछ देर बाद आ जाऊंगा मगर तभी से वह लापता है। परिजनों के अनुसार नकुल की संभावित स्थानों पर तलाशी भी की थी तथा दोस्तों के यहां भी तलाश किया गया मगर उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर दो जनवरी को थाना ताजगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया की जांच करने पर पता चला है कि नकुल 17 साल की उम्र से ही शराब पीने का आदि था, मामले की जांच की जा रही है।

श्रीकांत/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular