Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

-हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे समेत दो की मौत

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

जनपद कानपुर के बिल्हौर में मकनपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीतीरात को एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार बिहार के पूर्वमंत्री का भतीजा 40 वर्षीय सुमित उर्फ सोनू तिवारी और साथी बक्सर जिले के चौसा निवासी लल्लन दुबे की मौत हुई है, जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। मकनपुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक, मृतकों के परिवार को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular